केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE), नई दिल्ली ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) फरवरी 2014 (Central Teacher Eligibility Test, CTET – Feb 2014) के परीक्षा कार्यक्रम में सशोधन किया है. यह परीक्षा अब 16 फरवरी 2014 को आयोजित की जानी है. सीबीएसई केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के माध्यम से कक्षा I से VIII तक शिक्षक के रूप में नियुक्ति हेतु पात्र उम्मीदवारों का चयन करता है.
संशोधित परीक्षा कार्यक्रम
परीक्षा की तिथि |
16 फरवरी 2014 |
|
द्वितीय प्रश्न पत्र |
प्रथम सत्र (सुबह सत्र) |
सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक |
प्रथम प्रश्न पत्र |
द्वितीय सत्र (संध्या सत्र) |
दोपहर 2 बजे से शाम 4.30 बजे तक |
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) फरवरी 2014 हेतु आवेदन कर चुके उम्मीदवार 18 दिसंबर 2013 से अपने आवेदन की स्थिति जान सकते हैं.