IAS इंटरव्यू 2019 के लिए सबसे महत्वपूर्ण टॉपिक्स
संघ लोक सेवा आयोग IAS इंटरव्यू को सिविल सेवा परीक्षा अधिसूचना में व्यक्तित्व परीक्षण के रूप में अधिसूचित करता है। IAS इंटरव्यू उम्मीदवारों के बीच एक लोकप्रिय शब्द है, जिसे UPSC इंटरव्यू बोर्ड द्वारा व्यक्तित्व परीक्षण के रूप में आयोजित किया जाता है। इंटरव्यू बोर्ड में एक मनोवैज्ञानिक भी मौजूद होता है जो शारीरिक भाषा, इशारों और उम्मीदवारों की अभिव्यक्ति के ऊपर ध्यान देता है।
UPSC द्वारा बोर्ड के सदस्यों की नियुक्ति अस्थायी आधार पर की जाती है और बोर्ड के सदस्य इंटरव्यू बोर्ड के अध्यक्ष के तहत काम करते हैं। प्रत्येक बोर्ड के अध्यक्ष अनिवार्य रूप से UPSC के सदस्य होते हैं। IAS इंटरव्यू IAS परीक्षा प्रक्रिया का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होता है क्योंकि IAS इंटरव्यू के लिए केवल 2.5 गुना उम्मीदवारों को ही बुलाया जाता है।
IAS इंटरव्यू का कोई निश्चित पाठ्यक्रम नहीं होता है लेकिन हम IAS इंटरव्यू के लिए IAS मुख्य परीक्षा के पाठ्यक्रम की मदद ले सकते हैं। IAS इंटरव्यू के लिए त्वरित और सही उत्तर की आवश्यकता होती है जो मध्यम और निचले दर्जे के प्रश्नों को बनाए रख सकता है। इसलिए उम्मीदवारों को उस विषय से संबंधित प्राथमिक और मध्यम दर्जे के प्रश्नों को ध्यान में रखते हुए IAS इंटरव्यू के लिए विषयों को तैयार करना चाहिए।
IAS इंटरव्यू लगभग 30 - 45 मिनट तक चलती है जिसमें उम्मीदवारों को यह साबित करने की आवश्यकता होती है कि वह भारतीय संविधान, भारतीय समाज और अन्य सामाजिक-आर्थिक ताने-बाने की गहरी समझ रखते हैं और उनके व्यावहारिक समाधान का भी उन्हें ज्ञान है जिसे इंटरव्यू के समय उम्मीदवार उचित ठहरा सकें। इस के साथ वे एक अच्छे, ईमानदार और नैतिक व्यक्ति भी हैं।
दिन विशेष का समाचार पत्र IAS इंटरव्यू के सवालों का एक महत्वपूर्ण स्रोत है क्योंकि इससे पता चलता है कि उम्मीदवार वास्तव में राष्ट्रीय मामलों में रुचि रखते हैं और वर्तमान घटनाक्रम के बारे में जानते हैं।
इंटरव्यू में पहला 5 मिनट आत्मविश्वास के निर्माण का समय होता है और UPSC इंटरव्यू बोर्ड बहुत आसान प्रश्न पूछता है ताकि उम्मीदवार आरामदायक महसूस कर सके और आगे आने वाले प्रश्नों के लिए तैयार हो सके। आसान प्रश्न इस प्रकार का हो सकता है "आपकी योग्यता क्या है, आपका गृहनगर कहां है, आप को क्या पसंद है"।
अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न Detailed Application Form (DAF) से आते हैं। IAS इंटरव्यू के लिए DAF में दी गई जानकारी बहुत महत्वपूर्ण होती है क्योंकि UPSC इंटरव्यू बोर्ड पृष्ठभूमि, ऐतिहासिक महत्व, गृहनगर में मौजूद स्मारकों के इतिहास और अन्य संबंधित प्रश्नों के बारे में पूछता है। कुछ समय बोर्ड के सदस्य बहुत ही आसान प्रश्न पूछते हैं जैसे कि आपने मोंटेसरी स्कूल में अध्ययन किया है। मोंटेसरी क्या है? या आप लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं, शहर का नाम कहां से आया और इस तरह के विभिन्न प्रश्न।
Tricky Questions asked in IAS Interview
उपरोक्त प्रश्न पूरी तरह से DAF में दी गई जानकारी पर आधारित होते हैं। हालाँकि, ऐसे कई प्रश्न होते हैं जो उम्मीदवारों की समस्याओं को सुलझाने की क्षमता, भारतीय विधानमंडल और भारतीय कानूनी प्रणाली की समझ, भारतीय समाज के ताने-बाने से संबंधित अंतर्दृष्टि और भारतीय आर्थिक विकास के मुद्दों के बारे में जानने के लिए पूछे जाते हैं।
यहां, हम कुछ महत्वपूर्ण टॉपिक्स का सारांश प्रस्तुत कर रहे हैं, जिन्हें IAS इंटरव्यू में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए तैयार करने की आवश्यकता है।
भारतीय राजव्यवस्था
सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए आरक्षण की प्रासंगिकता
इंडियन सिटीजनशिप एक्ट में संशोधन
क्या हमें एंटी डिफेक्शन कानूनों को फिर से परिभाषित करने की जरूरत है?
आरक्षण नीति पूरक कैसे हो सकती है?
अधार नंबर साझा करना निजता के अधिकार के खिलाफ कैसे है
लंबित मामले भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए बाधक कैसे हैं?
कश्मीर समस्या का एक व्यावहारिक समाधान क्या हो सकता है?
ऐसे तीन उदाहरण दीजिए जहां क्षेत्रीय हित और राष्ट्र हित विरोधाभासी हैं।
भारत में संघीय ढांचे में बदलाव की जरूरत है?
सामाजिक-आर्थिक मुद्दे
भारत में FDI नियमों में नए बदलाव
भारतीय अर्थव्यवस्था पर Demonetisation का प्रभाव
भारत में यूनिवर्सल हेल्थ इंश्योरेंस की आवश्यकता
क्या राजनीतिक लाभ हासिल करने के लिए किए गए कर्ज माफी के वादे जायज हैं?
कृषि में बेहतर विकास के लिए कृषि सुधारों की आवश्यकता है। कोई भी 5 सुझाव।
राष्ट्रीय सुरक्षा
जल सुरक्षा राष्ट्रीय सुरक्षा का एक मुद्दा है
कैसे "सॉफ्ट पावर" एक शक्ति है?
स्ट्रिंग ऑफ़ पर्ल्स भारतीय आर्थिक विकास को कैसे बदल सकता है?
भारतीय न्याय प्रणाली
क्या आप भारत में SC जजों की नियुक्ति की कॉलेजियम प्रणाली का समर्थन करते हैं
क्या भारत को ग्राम न्यायलय की आवश्यकता है?
भारत में,जहाँ विविधता मौलिक है, वहाँ यूनिफ़ॉर्म सिविल कोड कैसे उचित है?
भारतीय समाज
भारतीय समाज के सामाजिक ताने-बाने पर नए आरक्षण का प्रभाव
ASER की रिपोर्ट कैसे और क्यों महत्वपूर्ण है?
भारत में शिक्षा प्रणाली को बेहतर बनाने के लिए ASER रिपोर्ट का उपयोग कैसे किया जा सकता है?
नौकरियों में आरक्षण को पूरक कैसे बनाया जा सकता है?
क्या पदोन्नति में आरक्षण की कोई आवश्यकता है?
इंटरनेट कैसे इंडिया और भारत के बीच की खाई को पाट रहा है?
कुंभ की प्रासंगिकता
अंतर्राष्ट्रीय मुद्दे
ब्रेक्जिट क्या है और यह भारत के लिए कैसे महत्वपूर्ण है?
US टैरिफ का भारतीय निर्यात पर प्रभाव पड़ा है। वे प्रभाव क्या हैं?
पर्यावरण के मुद्दे
CoP 24 कितना महत्वपूर्ण है?
पेरिस समझौते में भारत का क्या रुख है?
भारत में प्लास्टिक का विकल्प क्या हो सकता है?
ई-कचरा प्रबंधन कैसे महत्वपूर्ण है और क्या हमारे पास इससे संबंधित नियम हैं?
भारत में जल प्रदूषण से निपटने के लिए सबसे अच्छी योजना क्या हो सकती है?
नई कोस्टल रेगुलेशन 2018
हम वायु प्रदूषण को कैसे नियंत्रित कर सकते हैं?
विज्ञान और तकनीक
क्या 3 डी प्रिंटिंग तकनीक में दुनिया को बदलने की क्षमता है?
क्या मानवयुक्त मिशन अंतरिक्ष के लिए उचित है?
मोबाइल ने मानव व्यवहार और भारतीय संस्कृति को कैसे बदल दिया है?
हम आपको इन विषयों को विस्तार से तैयार करने का सुझाव देते हैं ताकि आप उनमें से प्रत्येक पर सहायक प्रश्नों का उत्तर दे सकें।