RBI Grade B अधिसूचना जल्द होगा जारी, पढ़ें आवश्यक योग्यता एवं अन्य लेटेस्ट अपडेट्स
Prashant KumarRBI ग्रेड B 2021 अधिसूचना: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) जल्द ही ग्रेड- बी के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी करने जा रहा है. ऐसे सभी उम्मीदवार जो इस वर्ष RBI ग्रेड B 2021 परीक्षा के लिए उपस्थित होने के इच्छुक हैं, वे rbi.org.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे.
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, बैंक 25 जनवरी 2021 को आरबीआई ग्रेड-बी 2021 अधिसूचना जारी करेगा और जिसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 28 जनवरी से 15 फरवरी 2021 तक जारी रहेगी.। सभी उम्मीदवारों को नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है. पहले चरण की परीक्षा 1 मार्च 2021 से शुरू होगी.
महत्वपूर्ण तिथियाँ: (संभावित)
अधिसूचना जारी होने की तिथि: 28 जनवरी 2021
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 20 जनवरी 2021
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 15 फरवरी 2021
RBI ग्रेड B प्रारंभिक परीक्षा की तिथि: 1 मार्च 2021
आरबीआई ग्रेड बी मुख्य परीक्षा की तिथि: 1 अप्रैल 2021
DEPR / DSIM पेपर 2, पेपर 3 परीक्षा: 31 मार्च 2021
RBI ग्रेड B 2021 रिक्ति विवरण (संभावित)
ग्रेड 'बी' (DR) में ऑफिसर - सामान्य - 270 पद
ग्रेड 'बी' (DR) में ऑफिसर - DEPR - 29 पद
ग्रेड ’बी’ (DR) में ऑफिसर - DSIM - 23 पद
RBI ग्रेड B 2021 पात्रता मानदंड:
शैक्षिक योग्यता:
ग्रेड ’बी’ (डीआर) में ऑफिसर - जनरल - उम्मीदवार के पास न्यूनतम 60% अंक या समकक्ष (एससी / एसटी / पीडब्ल्यूडी के मामले में 50% अंक) के साथ ग्रेजुएट डिग्री होनी चाहिए. उम्मीदवार ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा में 60% अंक प्राप्त किए हों.
RBI ग्रेड B 2021 के लिए आवेदन कैसे करें:
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार रिपोर्ट के अनुसार RBI ग्रेड B 2021 के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी होने के बाद आवेदन कर सकेंगे.