SBI CBO Salary 2020: जानें सर्कल बेस्ड ऑफिसर का वर्क प्रोफाइल एवं 7वें वेतन आयोग के बाद मिलने वाली सैलरी
Prashant KumarSBI CBO Recruitment 2020 -सैलरी और जॉब प्रोफ़ाइल: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने गुजरात, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, गोवा, तेलंगाना, राजस्थान सहित अन्य राज्यों में SBI के अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में सर्कल बेस्ड ऑफिसर की 3850 रिक्तियों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इस लेख में, हमने SBI सर्कल बेस्ड ऑफिसर (CBO) के पद से संबंधित पूरी जानकारी जैसे कि वेतनमान, नौकरी और कार्य प्रोफ़ाइल, पदोन्नति नीति और उम्मीदवारों की सर्किल्स की लिस्ट जहाँ उनकी नियुक्ति होंगी इत्यादि. आइये सबसे पहले हम पहले हम भारतीय स्टेट बैंक में निकली सर्कल-वाइज और स्टेट-वाइज रिक्तियों पर एक नज़र डालते हैं-
सर्कल |
स्टेट |
वेकेंसी |
अहमदाबाद |
गुजरात |
750 |
बेंगलुरु |
कर्नाटक |
750 |
भोपाल |
मध्य प्रदेश |
294 |
छत्तीसगढ़ |
104 |
|
चेन्नई |
तमिलनाडु |
550 |
हैदराबाद |
तेलंगाना |
550 |
जयपुर |
राजस्थान |
300 |
महाराष्ट्र |
महाराष्ट्र (मुंबई को छोड़कर) |
517 |
गोवा |
33 |
|
कुल |
3850 |
|
|
|
SBI सर्किल बेस्ड ऑफिसर्स (CBO) सैलरी 2020: पे-स्केल एवं स्ट्रक्चर:
SBI CBO पद प्रकृति में स्थायी है और जूनियर मैनेजमेंट ग्रेड स्केल 1 (JMGS-I) के अंतर्गत आती है. इस भर्ती के लिए 30 वर्ष से कम आयु के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.
SBI सर्किल आधारित अधिकारी का वेतनमान निम्नानुसार है:
वेतनमान - रुपये 23700-980 / 7-30560-1145 / 2-32850-1310 / 7-42020
मूल वेतन - 23,700 रुपये; 7 साल के लिए वेतन वृद्धि - 980 रुपये
7 साल के बाद मूल वेतन - 30,560 रुपये, 2 साल के लिए वेतन वृद्धि - 1145 रु
अधिकतम मूल वेतन - 42,020 रुपये
कुल वेतन प्रति वर्ष - रु. 8.20 लाख - 13.08 लाख रु
SBI CBO 2020 के लिए भत्ते:
अच्छा वेतन प्राप्त करने के अलावा, SBI सर्कल बेस्ड ऑफिसर पद पर नियुक्ति पाने वाले व्यक्ति को कुछ भत्ते और महंगाई भत्ते (DA), हाउस रेंट अलाउंस (HRA), मेडिकल इंश्योरेंस, सिटी कम्पेनसेरी अलाउंस (CAA) सहित अन्य अलाउंस दिए जाते हैं. इन सभी भत्तों को मूल वेतन के एक निश्चित प्रतिशत के रूप में दिया जाता है. नीचे इन विवरणों पर एक नज़र डालें:
अलाउंस |
राशि |
DA |
बेसिक पे का 46.9% |
CCA |
लोकेशन के अनुसार 3-4% |
HRA |
लोकेशन के अनुसार 7- 9% |
मेडिकल इंश्योरेंस |
100% एम्प्लोयी के लिए + 75% आश्रितों के लिए |
SBI सर्किल बेस्ड ऑफिसर (CBO) जॉब प्रोफाइल, करियर ग्रोथ और प्रमोशन:
प्रोबेशन पर ज्वाइनिंग: एक बार चयनित होने के बाद, उम्मीदवारों को "सर्कल बेस्ड ऑफिसर" (CBO) के रूप में नियुक्त किया जाएगा. अभ्यर्थी 6 महीने के प्रोबेशन पर तैनात होंगे. जो अभ्यर्थी प्रोबेशन अवधि को क्वालीफाई करेंगे, उन्हें JMGS-I स्केल में CBO के रूप में नियुक्ति मिलेगी. जो लोग प्रोबेशन अवधि में अर्हता प्राप्त करने में विफल रहते हैं, उनकी नौकरी समाप्त कर दी जाएगी.
जॉब प्रोफाइल: एसबीआई सीबीओ की जॉब प्रोफाइल बैंकों के सामान्य कैडर ऑफिसर्स के समान हो सकती है. उनके कार्य निम्न प्रकार हैं-
- कोर ब्रांच फंक्शन का मैनेजमेंट करना.
- सही एकाउंटिंग के लिए बैंकिंग ऑपरेशन को मॉनिटर करना.
- लोन पैकेज स्वीकृत करना.
- ग्राहकों के साथ संबंध विकसित करना.
- आवश्यक नीतियों का सुचारू कार्यान्वयन सुनिश्चित करना.
पदोन्नति नीति: एसबीआई सीबीओ की नियुक्ति सामान्य कैडर के अधिकारी पद पर की जाती है. इस पद के लिए पदोन्नति बैंकों के सामान्य कैडर अधिकारियों के लिए लागू नियमावली के अनुसार होती है. हालांकि, उम्मीदवार 12 वर्ष की सेवा या SMGS-IV ग्रेड OR, जो भी बाद में हो, तक उनकी पदोन्नति तक इंटर सर्कल ट्रान्सफर के लिए पात्र नहीं हैं.