Unlock 3: 31 अगस्त 2020 तक बंद रहेंगे स्कूल, कॉलेज, कोचिंग एवं अन्य शैक्षणिक संस्थान!
Unlock 3: गृह मंत्रालय द्वारा अनलॉक 3 (1 August से 31 August) के लिए नए दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। दिशा निर्देशों के अनुसार स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थान जैसे शैक्षिक संस्थान अब 31 अगस्त तक बंद रहेंगे। गृह मंत्रालय द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार UTऔर States के साथ व्यापक परामर्श के बाद यह निर्णय लिया गया है कि स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थान 31 अगस्त तक बंद रहेंगे। COVID-19 के लगातार बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए गृह मंत्रालय ने ये अहम फैसला लिया है।
गृह मंत्रालय द्वारा जारी Unlock 3 की Guidelines:
सीबीएसई कम्पार्टमेंट परीक्षा 2020:
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कम्पार्टमेंट एग्जाम और ऑप्शनल एग्जाम से संबंधित एक नोटिफिकेशन जारी किया है। सीबीएसई ने कंपार्टमेंट परीक्षा की तारीखों की घोषणा नहीं की है लेकिन ऐसी उम्मीद की जा रही है कि बोर्ड जल्द इन परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर सकता है।
NEET 2020 और JEE Main 2020: Updates
ताज़ा अपडेट के अनुसार, NEET 2020 परीक्षा का आयोजन 13 सितंबर को होगा वही JEE Main 2020 परीक्षा का आयोजन 1 सितंबर से लेकर 6 सितंबर 2020 तक होगा। JEE Advanced 2020 परीक्षा की तारीख 27 सितंबर है। COVID-19 के बढ़ते मामलों के कारण कई विद्यार्थी ट्विटर पर इन परीक्षाओं को फिर से पोस्टपोन करने की मांग कर रहे हैं।
JEE Main 2020 & NEET 2020: ये हैं इन परीक्षाओं की नई तिथियां!
GATE 2021: परीक्षा तिथि घोषित
GATE 2021 की तारीखों की घोषणा हो गई है। इसके अलावा इस बार इस परीक्षा में कई तरह के बदलाव भी हुए हैं जिनके बारे में आप विस्तार से जानकारी नीचे दिए गए लिंक के द्वारा हासिल कर सकते है।
CBSE Syllabus 2020-21 में 30% की कटौती:
COVID-19 महामारी के चलते CBSE ने Syllabus में लगभग 30% तक की कटौती की है। आप 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा का नया सिलेबस नीचे दिए गए लिंक के द्वारा हासिल कर सकते हैं।
CBSE Syllabus 2020-21 में 30% की कटौती: यहाँ से डाउनलोड करें 9th, 10th, 11th, 12th का नया सिलेबस
UP Board Syllabus 2020-21 में 30% की कटौती:
COVID-19 महामारी के चलते UP Board ने भी Syllabus में लगभग 30% तक की कटौती की है। आप UP Board 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा का नया सिलेबस नीचे दिए गए लिंक के द्वारा हासिल कर सकते हैं।