SSC CGL Result 2019-20: एसएससी टियर 1 रिजल्ट ssc.nic.in पर जारी, टियर 2 के लिए 153621 उम्मीदवार चयनित, यहाँ देखें कट-ऑफ मार्क्स
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने आज SSC CGL टियर 1 रिजल्ट 2019-20 जारी कर दिया है. देखें कट-ऑफ मार्क्स एवं लेटेस्ट रिजल्ट अपडेट्स.

SSC CGL टियर 1 2019-20 रिजल्ट: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) आज अपनी वेबसाइट.i.ss.nic.in पर SSC CGL टियर 1 रिजल्ट 20219 -20 जारी कर दिया हैं. परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर एसएससी सीजीएल टीयर 1 2019-20 का परिणाम देखसकते हैं.
SSC CGL रिजल्ट नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 1,53,621 उम्मीदवारों को परीक्षा में सफल घोषित किया गया हैं . उल्लेखनीय है कि एसएससी द्वारा आयोजित सीजीएल टियर -1 परीक्षा में कुल 9,78,103 उम्मीदवार उपस्थित हुए थे. SSC CGLTier 1 परीक्षा का आयोजन 03 मार्च से 09 मार्च 2020 किया गया था. उम्मीदवार SSC CGL रिजल्ट 2020 को आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं.
SSC CGL 2020 परीक्षा में शामिल हुए सभी उम्मीदवारों के मार्क्स, चाहे वे योग्य घोषित किये गये हों या नहीं, अंतिम उत्तर कुंजी और प्रश्न पत्र 07 जुलाई 2020 से SSC वेबसाइट पर देख सकते हैं. उम्मीदवार अपने पंजीकरण नंबर / रोल का उपयोग करके अपने अंकों की जांच 07 जुलाई से 06 अगस्त 2020 तक कर सकते हैं.
उल्लेखनीय है कि SSC CGL टियर 1 2019-20 परीक्षा देश भर के 131 परीक्षा केंद्र पर 2 से 11 मार्च 2020 तक आयोजित की गई थी. जो उम्मीदवार जो SSC CGL टियर 1 2019 में उत्तीर्ण होंगे, वे SSC CGL टियर 2 2020 परीक्षा में उपस्थित हो सकेंगे, जो 14 से 17 अक्टूबर तक विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया जाएगा.
SSC CGL टियर 1 परीक्षा में उत्तीर्ण घोषित किये गये उम्मीदवारों को SSC CGL टियर 2 परीक्षा और SSC CGL टियर 3 के लिए बुलाया जाएगा. आधिकारिक नोटिस के अनुसार "कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (टियर- II और टियर- III) परीक्षा, 2019 क्रमशः 12-10-2020 से 15-10-2020 और 01-11-2020 के बीच आयोजित किया जाना प्रस्तावित है. योग्य उम्मीदवार टीयर- II परीक्षा के आयोजन से लगभग 03-07 दिन पहले संबंधित क्षेत्रीय कार्यालयों की वेबसाइटों पर विजिट कर एसएससी सीजीएल 2 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे.
SSC ने विभिन्न श्रेणियों के लिए कट-ऑफ अंक भी अपलोड किए हैं. एसएससी सीजीएल पेपर- I और पेपर- II एससी श्रेणी कट-ऑफ मार्क्स 115.35401, ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 135.04329, ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 135.95037, सामान्य उम्मीदवारों के लिए 147.78606 और एसटी उम्मीदवारों के लिए 104.98484 हैं. उम्मीदवार नीचे दिए तालिका से विभिन्न पदों के लिए अन्य श्रेणियों के कट-ऑफ अंक देख सकते हैं-
टीयर- I [पेपर- I, पेपर- II और पेपर- IV {सामान्य अध्ययन (फाइनेंस और एकाउंट्स)}] और टीयर- III में उपस्थित होने के लिए सफल उम्मीदवार-
केटेगरी |
कट-ऑफ मार्क्स |
परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार |
SC |
156.73419 |
1576 |
ST |
151.46077 |
780 |
OBC |
172.76640 |
2904 |
EWS |
175.31247 |
1202 |
UR |
180.12237 |
2074 |
OH |
147.08520 |
149 |
HH |
117.49075 |
141 |
PWD |
83.70627 |
125 |
Tier-I में सफल उम्मीदवार जो Tier-II [Paper-I, Paper-II एवं Paper-III (Statistics)] एवं Tier-III में शामिल होंगे-
केटेगरी |
कट-ऑफ मार्क्स |
परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार |
SC |
130.76651 |
3647 |
ST |
119.99291 |
2020 |
OBC |
154.87053 |
6032 |
EWS |
152.03803 |
3315 |
UR |
165.77474 |
3716 |
OH |
130.86331 |
166 |
HH |
86.44781 |
181 |
PWD |
40.00000 |
110 |
Tier-I में सफल उम्मीदवार जो Tier-II (Paper-I and Paper-II) एवं Tier-III में शामिल होंगे,
केटेगरी |
कट-ऑफ मार्क्स |
परीक्षा में शामिल उम्मीदवार |
SC |
115.35401 |
22965 |
ST |
104.91984 |
11737 |
OBC |
135.95037 |
38714 |
EWS |
135.04329 |
15183 |
UR |
147.78606 |
25876 |
OH |
98.42808 |
2196 |
HH |
40.00000 |
1761 |
PWD |
40.00000 |
425 |
SSC CGL टियर 1 2019-20 परिणाम डाउनलोड करने की प्रक्रिया:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट .i.e.ssc.nic.in पर जाएं.
- होमपेज पर फ्लैश कर रहे CG SSC CGL टीयर 1 2019 परिणाम लिंक पर क्लिक करें.
- रोल नंबर, आयु सीमा, कैप्चा जैसे क्रेडेंशियल्स दर्ज करें.
- इसके बाद SSC CGL टीयर 1 2019 परिणाम स्क्रीन पर डिस्प्ले होगा.
- कैन्डिडेट्स भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम का एक प्रिंटआउट डाउनलोड और ले सकते हैं.