करेंट अफेयर्स एक पंक्ति में: 25 नवंबर, 2020
करेंट अफेयर्स एक पंक्ति को नए रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है, इसमें आपको भारत के विभिन्न राज्यों जैसेकि केरल, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश के बारे में जानकारी देने के साथ ही नवीनतम अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसेकि, ओलंपिक 2020, पैरालंपिक खेलों और अफगान सम्मेलन के बारे में जरुरी जानकारी दी जा रही है.

- तमिलनाडु और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में जिस चक्रवात से भारी तबाही होने का अनुमान है उसका नाम है - निवार चक्रवात
- भारत के जिस राज्य ने अपमानजनक सामग्री से संबंधित अध्यादेश को स्थगित करने का फैसला लिया है - केरल
- टोक्यो ओलंपिक्स 2020 का आयोजन जिस देश में किया जाएगा, वह देश है - जापान
- टोक्यो ओलंपिक्स 2020 का आयोजन जिन तारीखों के दौरान किया जाएगा - 23 जुलाई, 2021 से 08 अगस्त, 2021
- जिस वेब सीरीज़ ने 48 वें इंटरनेशनल एमीज़ में 'सर्वश्रेष्ठ ड्रामा सीरीज़' का पुरस्कार जीता है - दिल्ली क्राइम
- जिस अभिनेता ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के तौर पर इंटरनेशनल एमी अवार्ड 2020 जीता है - बिली बैरेट
- अफगानिस्तान 2020 सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व जिस प्रमुख राजनयिक ने किया - एस. जयशंकर
- भारत के जिस राज्य की कैबिनेट ने अभी हाल ही में जबरन धर्म परिवर्तन के खिलाफ एक अध्यादेश पारित किया है - उत्तर प्रदेश
- प्रधानमंत्री मोदी 26 नवंबर, 2020 को जिसका आभासी उद्घाटन करेंगे - Re-Invest 2020
- जो देश 24 अगस्त, 2021 से 05 सितंबर, 2021 तक पैरालंपिक खेलों का आयोजन करेगा - जापान