भारतीय उपमहाद्वीप पर पहली रेल का परिचालन बम्बई से ठाणे (21 मील की दूरी) के बीच हुआ थाl भारतीय रेल एक प्रमुख परिवहन संगठन है जो एशिया का सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है और किसी एक संस्था के अंतर्गत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा समूह हैl यहां, हम सामान्य जागरूकता के लिए भारत के अब तक के सभी रेलमंत्रियों की सूची दे रहे हैंl
Jun 20, 2017नोबेल पुरस्कार की स्थापना स्वीडिश वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल की इच्छा के अनुसार 1895 में की गयी थी. सन 1901 के बाद से यह पुरस्कार 6 क्षेत्रों; भौतिकी, रसायन विज्ञान, साहित्य, शांति, चिकित्सा और अर्थशास्त्र (1968 में शुरू हुआ था) में दिया जाता है. अभी तक 8 भारतीयों को यह पुरस्कार मिल चुका है. श्री रविंद्रनाथ टैगोर इस पुरस्कार को 1914 में प्राप्त करने वाले पहले भारतीय थे।
Jun 14, 2017पुल एक ऐसी संरचना है जो लोगों या वाहनों को पानी, घाटी या सड़क आदि जैसे किसी बाधा को पार करने में सहायता प्रदान करती है। दूसरे शब्दों में, यह दो निश्चित बिंदुओं को जोड़ता है और उनके बीच की दूरी को कम करता है। यहां, हम लोगों के साथ-साथ दुनिया को जोड़ने हेतु पुल बनाने के मानवीय प्रयासों के बारे में सामान्य ज्ञान को बढ़ाने के लिए दुनिया के 10 सबसे बड़े पुल का विवरण दे रहे हैं।
Jun 12, 2017राजधानी वह नगरपालिका होती है, जिसे किसी देश, प्रदेश, प्रान्त या अन्य प्रशासनिक ईकाई अथवा क्षेत्र में सरकार के प्रतिनिधि होने का प्राथमिक दर्जा हासिल होता है. मिसाल के तौर पर राजधानी एक ऐसा शहर होता है, जहां संबंधित सरकार के दफ़्तर होते हैं एवं वहां कानून या संविधान का निर्धारण किया जाता है. यूँ तो दुनिया के अधिकांश देश की एक ही राजधानी है, लेकिन कुछ ऐसे भी देश हैं जिनकी दो या दो से अधिक राजधानियां हैं. इस लेख में हम उन देशों का विवरण दे रहे हैं जिनकी दो या दो से अधिक राजधानियां हैं.
Jun 7, 2017भारत की अर्थव्यवस्था मुख्यतः कृषि और पशुपालन पर आधारित है, जिसमें दूध उत्पादन की महत्वपूर्ण भूमिका है। भारत में लगभग 146.31 मिलियन टन दूध का वार्षिक उत्पादन होता है l यहां, हम भारत में पायी जाने वाली गायों की विभिन्न प्रजातियो की सूची दे रहे हैंl
Jun 5, 2017जब कभी हम अपने शहर का नाम बोलते हैं तो सोचते हैं कि यह नाम कितना अनूठा और मौलिक है. लेकिन हमें इस बात की जानकारी नहीं होती है कि हमारे शहर से मिलते जुलते नाम वाले दुनिया में अन्य स्थान भी हैं. भारत में कई ऐसे शहर हैं जिनके नाम से मिलते जुलते शहर/गांव दुनिया के अन्य देशों में स्थित हैं. ये स्थान भारतीयों को “घर के बाहर घर” का अनुभव कराते है. इस लेख में भारत के 11 ऐसे शहरों का विवरण दे रहें हैं जिनके नाम से मिलते-जुलते स्थान दुनिया के अन्य हिस्सों में भी स्थित हैं.
Jun 5, 2017हम यहां सामान्य जागरूकता के लिए विश्व में सबसे दुर्लभ वस्तुओं की सूची दे रहे हैं जिसमे दुनिया की सबसे दुर्लभ कार, सबसे दुर्लभ हीरा, सबसे दुर्लभ पन्ना, सबसे दुर्लभ हस्ताक्षर और सबसे दुर्लभ डाक टिकट इत्यादी जैसे तथ्यों को सम्मिलित किया गया है.
May 25, 2017हम यहां सामान्य जागरूकता के लिए विश्व के सबसे लंबी वस्तुओं की सूची दे रहे हैं जिसमे दुनिया में सबसे लंबा बाल, दुनिया का सबसे लंबा स्पैन सस्पेंशन पुल, दुनिया की सबसे लंबी प्राकृतिक गैस पाइपलाइन , सबसे लंबी मांसपेशी, भारत में सबसे लंबी रात, मानव शरीर की सबसे लंबी एकल तंत्रिका, दुनिया की सबसे लंबी तेल पाइपलाइन और सबसे लंबा ऑपरेशन (शल्यचिकित्सा) इत्यादी जैसे तथ्यों को सम्मिलित किया गया है.
May 25, 2017लवण एक यौगिक है जो किसी अम्ल में धातु के द्वारा हाइड्रोजन के प्रतिस्थापन के फलस्वरूप बनता है। लवण का निर्माण तब होता है जब कोई अम्ल क्षार के साथ प्रतिक्रिया करता है| इस लेख में हम कुछ महत्वपूर्ण लवण और उनके उपयोग की सूची का विवरण दे रहे हैं जो UPSC, CDS, NDA, State PSC, Railways जैसी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए काफी उपयोगी है|
May 12, 2017भारत में सबसे पहली क्रांति की शुरुआत 1966-67 में हुई हरित क्रांति से मानी जाती है | इस क्रांति के कारण भारत खाद्य उत्पादन में आत्म निर्भर हो गया| हरित क्रांति में मुख्य योगदान उन्नत किस्म के बीजों का रहा है | इसी क्रांति के बाद भारत में दुग्ध क्रांति, पीली क्रांति, गोल क्रांति नीली क्रांति आदि की शुरुआत हुई और भारत दूध, सरसों, आलू और मत्स्य उत्पादन में आत्म निर्भर हो गया |
May 11, 2017जैसा कि थॉमस अल्वा एडीसन ने कहा है कि “महान विचार मांसपेशियों में उत्पन्न होते हैं”l आविष्कार और खोज वैज्ञानिकों की निष्ठा या लगन का नतीजा है जो नवाचार और निष्कर्षों का काम करता हैl इस लेख में दुनिया के 10 आकस्मिक खोजों की सूची दी गई है, जो जानबूझकर नहीं गई थींl
May 10, 2017“मर्सर क्वालिटी ऑफ लाइफ स्टडी” नामक संस्था ने राजनीतिक और सामाजिक वातावरण, आर्थिक वातावरण, सामाजिक एवं सांस्कृतिक वातावरण, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं, सार्वजनिक सेवाओं एवं परिवहन आदि के आधार पर दुनिया के विभिन्न शहरों का सर्वेक्षण किया है और दुनिया में रहने योग्य 10 सर्वश्रेष्ठ शहरों की सूची जारी की है जो कि इस लेख में बताई गई हैl
May 5, 2017“विश्व में प्रथम” व्यक्ति, वस्तु और स्थानों की पूरी सूची में उन सभी मानवीय अन्वेषण, रोमांच, अभियानों, खोजों और आविष्कारों को शामिल किया गया है जो मानव जाति के इतिहास में पहली बार किये गए थेl यह सूची UPSC-prelims, SSC, State Services, NDA, CDS, Railways, Bank और Entrance Exam की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं के सामान्य ज्ञान के लिए काफी उपयोगी हैl
Apr 25, 2017मनुष्य स्वभाव से एक भ्रमणशील प्राणी है, जिसके कारण वह हमेशा घूमने-फिरने के फिराक में रहता है और मौका मिलते ही घूमने निकल जाता हैl लेकिन पर्यटन के उद्देश्य से किसी देश या शहर में जाने से पहले हमें इस बात की जानकारी अवश्य होना चाहिए कि दुनिया में सबसे मंहगे और सबसे सस्ते शहर कौन से हैंl अगर आप भी इन गर्मियों की छुट्टी के दौरान पर्यटन के उद्देश्य से किसी खास देश या शहर में जाना चाहते हैं और आपको उस शहर के सस्ते या मंहगे होने की जानकारी नहीं है तो आप घबराएँ नहीं, क्योंकि इस लेख में हम दुनिया के 10 सबसे मंहगे और 10 सबसे सस्ते शहरों की सूची दे रहे हैंl
Apr 18, 2017सल्तनतकाल मुख्य रूप से सैन्यवादी और कुलीन था और सुल्तानों के अधिकार का वास्तविक स्रोत सैन्य शक्ति थीl दिल्ली सल्तनत के शासकों को कृषि की अहमियत और तकनीकी सहायता के माध्यम से उसे बढ़ावा देने के लिए जाना जाता था, क्योंकि अनाज आंतरिक व्यापार का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा था, जबकि उस समय दास, नील, अफीम, मसालों और कपास से बने सामान का निर्यात किया जाता थाl इस लेख में हम सल्तनतकाल में इस्तेमाल होने वाले प्रशासनिक और कृषि से जुड़े शब्दों की सूची दे रहे हैं, जो स्कूल-कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए बहुत ही उपयोगी अध्ययन सामग्री हैl
Apr 17, 2017