इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे अधिक शतक लगाने वाले 20 खिलाडियों की सूची
विश्व क्रिकेट में 100 शतक लगाने वाले खिलाडियों में अकेला नाम सचिन तेंदुलकर का है. इसके बाद सबसे अधिक शतक लगाने वालों में ऑस्ट्रलिया के रिकी पोंटिंग (71 शतक) और फिर तीसरे नंबर पर भारत के वर्तमान कप्तान विराट कोहली का नाम आता है.
दिलचस्प बात यह है कि सचिन ने 100 शतक अपने 24 साल के क्रिकेट करियर में बनाये हैं जबकि रिकी पोंटिंग ने 71 शतक 17 सालों में और विराट कोहली ने 69 शतक केवल 11 साल के करियर में लगा दिए हैं.
सबसे अधिक शतक लगाने वालों की टॉप 10 सूची में भारत के सबसे अधिक तीन खिलाड़ी शामिल हैं जबकि दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के 2-2 खिलाड़ी शामिल हैं.
आइये इस लेख में जानते हैं कि विश्व में सबसे अधिक शतक लगाने वालों की टॉप 20 लिस्ट में कौन-कौन खिलाड़ी शामिल हैं.
खिलाड़ी |
शतक (ODI/ TEST) |
समय |
कुल-100, वनडे-49, टेस्ट-51 |
1989–2013 |
|
2. रिकी पोंटिंग |
कुल-71, वनडे-30, टेस्ट-41 |
1995–2012 |
कुल-69, वनडे-43, टेस्ट- 26 |
2008–2019 |
|
4. कुमार संगकारा |
कुल-63, वनडे-26, टेस्ट- 38 |
2000–2015 |
5. जैक कालिस |
कुल-62, वनडे-17, टेस्ट- 45 |
1995–2014 |
6. हाशिम अमला |
कुल-55, वनडे-27 , टेस्ट- 28 |
2004–2019 |
7. महेला जयवर्धने |
कुल-54, वनडे-19, टेस्ट- 34, T-20-1 |
1997–2015 |
8. ब्रायन लारा |
कुल-53, वनडे-19, टेस्ट-34 |
1990–2007 |
9. राहुल द्रविड़ |
कुल-48, वनडे-12, टेस्ट-36 |
1996–2012 |
10. एबी डिविलियर्स |
कुल-47, वनडे-25, टेस्ट-22 |
2004–2018 |
11. सनथ जयसूर्या |
कुल-42, वनडे-28, टेस्ट-14 |
1989–2011 |
12. क्रिस गेल |
कुल-42, वनडे-25, टेस्ट- 15, T-20-2 |
1999–2019 |
13.शिवनारायण चंद्रपॉल |
कुल-41, वनडे-11, टेस्ट- 30 |
1994–2015 |
13. यूनिस खान |
कुल-41, वनडे- 7, टेस्ट- 34 |
2000–2017 |
15. मैथ्यू हेडन |
कुल-40, वनडे-10, टेस्ट-30 |
1993–2009 |
16.मोहम्मद यूसुफ |
कुल-39, वनडे-15, टेस्ट- 24 |
1998–2010 |
17.तिलकरत्ने दिलशान |
कुल-39, वनडे-22, टेस्ट- 16, T-20-1 |
1999–2016 |
18. डेविड वार्नर |
कुल-39, वनडे-17, टेस्ट- 21, T-20-1 |
2009–2019 |
19. मार्क वॉ |
कुल-38, वनडे-18, टेस्ट- 20 |
1988–2002 |
कुल-38, वनडे-22, टेस्ट- 16 |
1992–2008 |
इस सारिणी में दिए गये खिलाडियों के अलावा वीरेंद्र सहवाग, रॉस टेलर, एलिस्टर कुक भी 38-38 शतक लगा चुके हैं. रोहित शर्मा भी अभी तक ODI में 27 और टेस्ट मैचों में 6 शतक सहित कुल 37 शतक लगा चुके हैं.
यहाँ पर एक जरूरी आंकड़ा यह है कि रोहित शर्मा दुनिया के एकलौते बल्लेबाज हैं जिन्होंने टी-20 मैचों में सबसे अधिक 4 शतक लगा दिए हैं जबकि विराट कोहली ने अभी तक टी-20 मैचों में एक भी शतक नहीं लगाया है जबकि गेल ने 2 शतक लगाये हैं.
टॉप 20 बल्लेबाजों की सूची में भारत, श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के 4-4 खिलाड़ी, दक्षिण अफ्रीका और वेस्ट इंडीज के 3-3 खिलाड़ी, पाकिस्तान के 2 खिलाड़ी शामिल हैं. इस प्रकार टॉप 20 की लिस्ट में केवल 6 देशों के खिलाड़ी शामिल हैं.