भारत बनाम न्यूजीलैंड: विश्व कप मैच रिकॉर्ड

भारतीय क्रिकेट टीम जुलाई 1974 से एकदिवसीय क्रिकेट मैच खेल रही है, जबकि न्यूजीलैंड फरवरी 1973 से एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय (ODI) क्रिकेट खेल रहा है. भारत और न्यूजीलैंड 1975 से ICC क्रिकेट विश्व कप में भाग ले रहे हैं. भारत ने दो विश्व कप जीते हैं लेकिन न्यूजीलैंड अभी भी अपने पहले विश्व कप जीतने का इंतजार कर रहा है.
इन दोनों टीमों के बीच विश्व कप का अगला मैच 9-10 जुलाई 2019 को ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर में दोपहर 3:00 बजे से शुरू होगा.
यह सभी विश्व कप में इन दोनों टीमों के बीच 8वां मैच होगा. इस मुकाबले से पहले दोनों टीमें 7 बार आमने-सामने थीं, जिसमें से भारत ने 3 और न्यूजीलैंड ने 4 मैच जीते हैं.
भारत और न्यूजीलैंड की 2003 विश्व कप में भिडंत
इन दोनों टीमों के बीच आखिरी मैच विश्व कप 2003 में दक्षिण अफ्रीका में हुआ था. आखिरी मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से (56 गेंद शेष रहते) हराया था. न्यूजीलैंड ने 45 ओवर में सिर्फ 145 रन बनाए और भारत ने न्यूजीलैंड को आराम से हरा दिया थ. भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान ने आठ ओवर में 52 रन देकर चार विकेट लिए थे.
इस मैच का स्कोर कार्ड इस प्रकार है;
भारत और न्यूजीलैंड को क्रिकेट विश्व कप 2019 के लिए प्रबल दावेदार माना जा रहा है. वर्तमान में भारत आईसीसी रेटिंग तालिका में 2nd स्थान पर है जबकि न्यूजीलैंड 4th स्थान पर है.
दोनों देशों के बीच मुख्य आंकड़े इस प्रकार हैं;
आइटम |
भारत जीता |
न्यूजीलैंड जीता |
विश्व कप में दोनों के बीच मैच (7) |
3 |
4 |
टाई |
0 |
0 |
कोई परिणाम नहीं |
0 |
0 |
कुल एकदिवसीय मैच (106) |
55 |
45 |
टाई |
1 |
1 |
कोई परिणाम नहीं |
5 |
5 |
आईसीसी टीम रैंकिंग |
2 |
4 |
पहला विश्व कप कब खेला |
1975 |
1975 |
विश्व कप में कुल जीत |
46 (lost 27) |
48 (lost 30) |
विश्व कप ट्राफियां |
2 |
0 |
वर्तमान में भारत और न्यूज़ीलैंड दोनों इन-फॉर्म टीमें हैं और दोनों टीमों में उच्च स्तर के खिलाड़ी हैं.
प्रमुख भारतीय खिलाड़ी;
विराट कोहली, रोहित शर्मा, हार्दिक पंड्या, जे. बुमराह
न्यूजीलैंड के प्रमुख खिलाड़ी
केन विलियमसन, रॉस टेलर, मार्टिन गुप्टिल, टिम साउथी, लॉकी फर्ग्यूसन
चूंकि क्रिकेट विश्व कप में दोनों टीमों ने पिछले 16 सालों से एक-दूसरे का सामना नहीं किया है। इसलिए मैच के विजेता की भविष्यवाणी करना बहुत कठिन है. लेकिन यह काफी स्पष्ट है कि यह मैच इस विश्व कप के सबसे रोमांचक मैचों में से एक होगा यदि बारिश खेल में बाधा नहीं डालती है.
क्रिकेट विश्व कप में सर्वाधिक रन, सर्वाधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ी कौन से हैं?