ओलंपिक खेलों में भारतीय हॉकी टीम के कप्तानों की सूची

भारतीय हॉकी टीम के पास एम्स्टर्डम ओलंपिक 1928 से लेकर मेलबर्न ओलंपिक 1956 तक बहुत सुनहरा समय था. इस अवधि के दौरान भारतीय टीम ने लगातार 6 स्वर्ण पदक जीते थे.ओलंपिक स्पर्धा में भारत की हॉकी टीम के पहले कप्तान श्री जयपाल सिंह मुंडा थे.
मेजर ध्यानचंद भारतीय हॉकी के तीसरे कप्तान थे जब भारतीय टीम ने बर्लिन ओलंपिक 1936 में स्वर्ण पदक जीता था.
हाल ही में, भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान बलबीर सिंह सीनियर की मृत्यु 25 मई, 2020 (उम्र 96 वर्ष) को मोहाली, पंजाब, भारत में हुई. बलबीर सिंह के नेतृत्व वाली हॉकी टीम ने ओलंपिक स्पर्धा में स्वर्ण पदक भी जीता था.
1928 से ओलंपिक प्रतियोगिता में 20 खिलाड़ियों ने भारतीय टीम की कप्तानी की है. अब ओलंपिक प्रतियोगिता में भारतीय हॉकी टीम के कप्तानों पर एक नजर डालते हैं.
ओलंपिक में भारतीय फील्ड हॉकी कप्तानों की सूची (List of Indian field hockey captains in Olympics)
कैप्टन का नाम |
साल |
ओलम्पिक में रैंक |
1. जयपाल सिंह मुंडा |
एम्स्टर्डम ओलंपिक 1928 |
स्वर्ण पदक |
2.लाल शाह बोखारी |
लॉस एंजिल्स ओलंपिक 1932 |
स्वर्ण पदक |
3.ध्यानचंद |
बर्लिन ओलंपिक 1936 |
स्वर्ण पदक |
4.किशन लाल |
लंदन ओलंपिक 1948 |
स्वर्ण पदक |
5.K. D. सिंह |
हेलसिंकी ओलंपिक 1952 |
स्वर्ण पदक |
6. बलबीर सिंह सीनियर |
मेलबर्न ओलंपिक 1956 |
स्वर्ण पदक |
7. लेस्ली क्लॉडियस |
रोम ओलंपिक 1960 |
रजत पदक |
8. चरनजीत सिंह |
टोक्यो ओलंपिक 1964 |
स्वर्ण पदक |
9. गुरबक्स सिंह 10. प्रीतिपाल सिंह |
मेक्सिको सिटी ओलंपिक 1968 |
कांस्य पदक |
11. हरमीक सिंह |
म्यूनिख ओलंपिक 1972 |
कांस्य पदक |
12. अजीत पाल सिंह |
मॉन्ट्रियल ओलंपिक 1976 |
7वां स्थान |
13. वासुदेवन बसकरन |
मास्को ओलंपिक 1980 |
स्वर्ण पदक |
14. ज़फ़र इक़बाल |
लॉस एंजिल्स ओलंपिक 1984 |
5वां स्थान |
15. सोमय मन्यपांडे |
सियोल ओलंपिक 1988 |
6वां स्थान |
16.पारगट सिंह |
बार्सिलोना ओलंपिक 1992 |
7वां स्थान |
16.परगट सिंह |
अटलांटा ओलंपिक 1996 |
8वां स्थान |
17. रमनदीप सिंह |
सिडनी ओलंपिक 2000 |
7वां स्थान |
18. दिलिप तिर्की |
एथेंस ओलंपिक 2004 |
7वां स्थान |
19. भारत छेत्री |
लंदन ओलंपिक 2012 |
12वां स्थान |
20. P. R. श्रीजेश |
रियो ओलंपिक 2016 |
8वां स्थान |
पी. आर. श्रीजेश, रियो ओलंपिक 2016 में भारतीय हॉकी टीम के कप्तान थे. भारतीय टीम ने इस ओलंपिक में 8वां स्थान हासिल किया था.
कुल मिलाकर, भारतीय हॉकी टीम ने ओलंपिक स्पर्धाओं में 8 स्वर्ण, 1 रजत और 2 कांस्य पदक जीते हैं.
वासुदेवन भास्करन, भारत टीम के अंतिम कप्तान थे जब भारतीय हॉकी टीम ने मास्को ओलंपिक, 1980 में स्वर्ण पदक जीता था. तब से भारतीय टीम ओलिंपिक स्पर्धा में चौथा स्थान भी सुहासिल नहीं रह सकी है.
तो यह थी ओलंपिक प्रतियोगिता में भारतीय हॉकी टीम के सभी कप्तानों की सूची. हमें उम्मीद है कि भारतीय टीम इस खेल के पुराने गौरव को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर वापस लाएगी. ऐसे और रोचक लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें;
बलबीर सिंह सीनियर :भारतीय हॉकी को तीन ओलिंपिक गोल्ड मेडल दिलाने वाले कप्तान का निधन