पर्यावरण और पारिस्थितिकीय
-
जानें नई रामसर साइटों के बारे में
हाल ही में, महाराष्ट्र के बुलढाणा (Buldhana) जिले के लोनार झील और आगरा में सूर सरोवर (Soor Sarovar) को रामसर संरक्षण संधि के तहत अंतरराष्ट्रीय महत्व के आर्द्रभूमि स्थल के रूप में चुना गया है. आइये इस लेख के माध्यम से रामसर साइट और कन्वेंशन के बारे में जानते हैं.
Read More -
किन प्लांट्स की मदद से घर के वायु प्रदूषण को कम किया जा सकता है?
अक्टूबर का महीना शुरू होते ही दिल्ली में वायु प्रदुषण की समस्य विकराल रूप ले लेती है. वायु में मौजूद PM 2.5 और PM 10 कण का स्तर बढ़ जाने के कारण हमारी आँखों में जलन, सांस लेने में दिक्कत आदि होने लगती है. यदि आपको वायु प्रदूषण की समस्या का ठोस समाधान करना है तो आपको अपने घर में कुछ पौधे लगाने चाहिए.आइये इस लेख में इन पौधों के बारे में जानते हैं.
Read More -
जानें अंटार्कटिका के बर्फ के पहाड़ सफेद से हरे रंग के क्यों हो रहे हैं? कारण और प्रभाव
ऐसा देखा गया है कि तटीय अंटार्कटिका में बर्फ का कुछ हिस्सा हरा हो रहा है. कुछ वर्षों से हरी बर्फ की एक छोटी मात्रा दिखाई देती थी. लेकिन अब यह पूरे महाद्वीप में फैल रही है. इसका क्या कारण है, आखिर अंटार्कटिका हरा क्यों हो रहा है? अगर पूरे अंटार्कटिका की बर्फ पिघल जाए तो क्या होगा? आइये इसका विस्तार से अध्ययन करते हैं.
Read More -
स्मॉग टॉवर क्या होता है और यह कैसे काम करता है?
वर्तमान परिपेक्ष्य में प्रदूषण पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बना हुआ है. भारत की राजधानी दुनिया में सबसे प्रदूषित शहरों में गिनी जाती है. लेकिन अब इस प्रदूषण की समस्या से निजात पाने के लिए स्मॉग टॉवर को लगाने की बात चल रही है.आइये इस लेख में जानते हैं कि स्मोग टावर क्या होता है और यह कैसे काम करता है?
Read More -
एयर क्वालिटी इंडेक्स क्या होता है और यह क्या बताता है?
पर्यावरण प्रदूषण की समस्या विश्व के लिए नयी चुनौती बन चुकी है. दिल्ली में अक्टूबर और नवम्बर महीने में हर वर्ष प्रदूषण की स्थिति बिगड़ने लगती है. इस प्रदूषण की समस्या के माप के लिए भारत में राष्ट्रीय वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 17 सितंबर, 2014 को स्वच्छ भारत अभियान के तहत नई दिल्ली में शुरू किया गया था.
Read More -
मौसम के रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट क्या होते हैं और कब जारी किये जाते हैं?
बिहार में बाढ़ की हालत बिगड़ने के बाद मौसम विभाग ने वहां पर येलो अलर्ट जारी कर दिया है. मौसम विभाग, इस अलर्ट के अलावा अन्य अलर्ट जैसे रेड अलर्ट, ऑरेंज अलर्ट, और ग्रीन अलर्ट को जारी करता है. चेतावनी देने के लिए रंगों का चुनाव कई एजेंसियों के साथ मिलकर किया जाता है. इन अलर्ट को मौसम के ख़राब होने की तीव्रता के आधार पर जारी किया जाता है. यानि भीषणता के माध्यम से रंग बदलते रहते हैं. क्या आप इन सभी अलर्ट का मतलब जानते हैं.? यदि नहीं तो आइये इस वीडियो के माध्यम से जानते हैं.
Read More -
अर्थ आवर (Earth Hour) क्या है और यह हमारे लिए क्यों महत्वपूर्ण है?
पिछले कुछ दिनों से समाचार-पत्रों, पत्रिकाओं, विभिन्न टीवी चैनलों और इंटरनेट पर अर्थ ऑवर (Earth Hour) की चर्चा चल रही हैl जिसके कारण हर किसी के मन में यह उत्सुकता हो सकती है कि अर्थ ऑवर (Earth Hour) क्या है और किस कारण से यह इतनी चर्चा में है? इस लेख में हम यही जानने की कोशिश कर रहे है कि आखिर यह अर्थ ऑवर (Earth Hour) क्या है और यह किस प्रकार हमारे लिए महत्वपूर्ण है?
Read More - Advertisement
-
विश्व जल दिवस की महत्ता और जल के उपयोग से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य
आज पूरी दुनिया औद्योगीकरण की राह पर चल रही है, किंतु स्वच्छ और रोग रहित जल मिल पाना कठिन होता जा रहा हैl विश्व भर में साफ और पीने योग्य जल की अनुपलब्धता के कारण ही जल जनित रोग महामारी का रूप ले रहे हैंl कहीं-कहीं तो यह भी सुनने में आता है कि अगला विश्व युद्ध जल को लेकर ही होगाl विश्व के हर नागरिक को पानी की महत्ता से अवगत कराने के लिए ही संयुक्त राष्ट्र ने विश्व जल दिवस मनाने की शुरुआत की थी। इस लेख में हम विश्व जल दिवस की महत्ता और जल के उपयोग से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों का विवरण दे रहे हैंl
Read More -
दुनिया के 10 सबसे अधिक प्रदूषण फ़ैलाने वाले देश
यूरोपीय आयोग और नीदरलैंड पर्यावरण आकलन एजेंसी द्वारा जारी किए गए “एडगर डेटाबेस” के अनुसार विश्व में सबसे अधिक कार्बन डाइऑक्साइड गैस का उत्सर्जन करने वाला देश चीन है जबकि सर्वाधिक प्रति व्यक्ति कार्बन डाइऑक्साइड गैस का उत्सर्जन करने वाला देश अमेरिका है. यहाँ पर एक चौकाने वाला तथ्य यह है कि दुनिया के 10 सबसे बड़े कार्बन डाइऑक्साइड उत्पादक देशों का कुल कार्बन डाइऑक्साइड गैस के उत्पादन में 67.6% का योगदान है और इसमें में लगभग 30% योगदान अकेले चीन का है.
Read More