विश्व
-
बर्लिन की दीवार क्यों बनाई गयी थी?
द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद जब जर्मनी का विभाजन हो गया, तो सैंकड़ों कारीगर, प्रोफेसर, डॉक्टर, इंजीनियर और व्यवसायी प्रतिदिन पूर्वी बर्लिन को छोड़कर पश्चिमी बर्लिन जाने लगे. जिसके कारण पूर्वी बर्लिन में आर्थिक और राजनीतिक मुश्किलें पैदा होनी शुरू हो गयी थी. इसलिए प्रतिभा पलायन को रोकने के लिए 1961 में बर्लिन की दीवार को बनाया गया था.
Read More -
PIO कार्ड धारक और OCI कार्ड धारक के बीच में क्या अंतर होता है?
भारत में दो तरह की नागरिकता को रखने वाले लोग हैं; नागरिक और विदेशी. नागरिक, राज्य के पूर्ण सदस्य होते हैं और उन्हें सभी राजनीतिक और सामान्य अधिकार प्राप्त होते हैं जबकि विदेशियों को ये अधिकार प्राप्त नही होते हैं. इस लेख में PIO कार्ड और OCI कार्ड के बीच अंतर बताये जा रहे हैं.
Read More -
क़यामत के दिन की तिजोरी (डूम्स डे वॉल्ट) क्या है और इसे क्यों बनाया गया है?
'डूम्स डे वॉल्ट' नार्वे में 100 देशों द्वारा बनाया गया एक ऐसा जीन बैंक है जिसमें अब तक 9 लाख विभिन्न खाद्य पदार्थों जैसे गेहूं, चना, मटर इत्यादि के बीजों को संभाल कर किसी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए रखा गया हैं.भारत भी इस परियोजना का हिस्सा है. इसका निर्माण 26 फरवरी 2008 में पूरा हुआ था.
Read More -
डूम्स डे क्लॉक क्या है?
डूम्स डे क्लॉक एक प्रतीकात्मक घडी है जो मानव गतिविधियों के कारण वैश्विक तबाही की संभावना को बताती है. इसमें रात के 12 बजने के मतलब यह होगा कि अब दुनिया कभी भी ख़त्म हो सकती है. डूम्स डे क्लॉक में सबसे पहला समय 1947 में सेट किया गया था. यह समय रात के “12 बजने से 7 मिनट पहले” (अर्थात 11.53 PM) सेट किया गया था.
Read More -
भारत vs चीन: जल, थल और वायुसेना की ताकत का तुलनात्मक अध्ययन
क्या आज का भारत वही भारत है जिसको चीन ने 1962 के युद्ध में बुरी तरह से हरा दिया था या फिर आज का भारत इतना शक्तिशाली हो चुका है कि चीन इसके साथ लड़ाई का ख्याल भी अपने दिमाग में नही लायेगा. आइये इस लेख में यही जानने की कोशिश करते हैं कि इन दोनों देशों की सैन्य ताकत में किसका पलड़ा भारी है?
Read More -
दुनिया के किन देशों में आयकर नही लगता है?
दुनिया के हर देश में सरकारें लोगों के ऊपर आयकर लगतीं हैं और इस आयकर के रूप में इकट्ठे हुए रुपयों की मदद से लोगों के कल्याण के लिए आधारभूत संरचना का विकास करतीं हैं. लेकिन दुनिया में सऊदी अरब, क़तर और बहामास जैसे देश भी हैं जहाँ पर लोगों से आयकर नही लिया जाता है. इस लेख में ऐसे ही कुछ देशों के बारे में बताया जा रहा है.
Read More -
नया H1-B वीजा विधेयक: भारत को होने वाले 5 नुकसान
H1-B वीजा एक गैर-अप्रवासी वीजा है जो संयुक्त राज्य अमेरिका में आव्रजन और राष्ट्रीयता अधिनियम की धारा 101 (15) के तहत दिया जाता है। यह वीजा अमेरिकी कम्पनियों को विभिन्न व्यवसायों में विदेशी कामगारों को अस्थायी रूप से रोजगार देने की अनुमति देता है। नये वीज़ा बिल एक अनुसार अमेरिका आने वाले कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन 60,000 से 1 लाख डॉलर करने का प्रस्ताव है |
Read More - Advertisement
-
इज़राइल-फिलिस्तीन विवाद और उसका मूल कारण
हम अक्सर अरब इज़राईल और इज़राइल-फिलिस्तीन विवाद के बारे मे सुनते रहते हैं। अभी हाल के दिनो मे भी दोनों देश के मध्य हुए भयानक युद्ध के कारण जानमाल की काफी क्षति दोनों पक्षो को उठानी पड़ी। हमे आशावादी रहकर इजरायल-फिलिस्तीनी विवाद समझने में थोड़ी मुश्किल होगी लेकिन कम से कम यह हमें यह समझने में सहायता करेगा कि कैसे इस जटिल विवाद को ख़त्म किया जा सकता है।
Read More -
इंटरपोल द्वारा किस प्रकार के नोटिस जारी किए जाते हैं?
इंटरपोल के प्रधान सचिवालय द्वारा, राष्ट्रीय केंद्रीय ब्यूरो (एनसीबी) और अधिकृत संस्थाओं के निवेदन पर 8 प्रकार के नोटिस जारी किए जाते हैं. इन नोटिसों को जारी करने के पीछे मूल उद्देश्य सभी सदस्य देशों की पुलिस को सबसे ज्यादा कुख्यात और वांछित अपराधियों को गिरफ्तार करने या गायब व्यक्तियों का पता लगाना होता है.
Read More -
इंटरपोल क्या है और इसके क्या कार्य हैं?
इंटरपोल (The International Criminal Police Organization) 192 सदस्य देशों के साथ दुनिया का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय पुलिस संगठन है. इसकी स्थापना का मुख्य उद्येश्य दुनिया की पुलिस को इतना सक्षम बनाना है कि पूरी दुनिया रहने के लिए एक सुरक्षित स्थान बन सके. इंटरपोल की स्थापना 1923 में की गयी थी और इसका मुख्यालय फ़्रांस में स्थित है.
Read More -
विश्व में सबसे खतरनाक शहर कौन से हैं?
सार्वजनिक सुरक्षा और आपराधिक न्याय परिषद (Citizen’s Council for Public Security and Criminal Justice); जो कि मैक्सिको का एक गैर-सरकारी संगठन है, ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट-2017 में बताया है कि पूरी दुनिया में सबसे खतरनाक देश वेनेजुएला की राजधानी कराकस है. वर्ष 2016 में कराकस दुनिया में सबसे घातक शहर था, यहाँ पर मानव हत्या दर विश्व में सबसे अधिक अर्थात हर 1 लाख लोगों में से 130 लोग मारे जाते हैं.
Read More -
चीन की विशाल दीवार: 22 रोचक तथ्य
चीन की विशाल दीवार मिट्टी और पत्थर से बनी एक किलेनुमा दीवार है जिसे चीन के विभिन्न शासकों के द्वारा उत्तरी हमलावरों से रक्षा के लिए 5 वीं शताब्दी ईसा पूर्व से लेकर 16 वीं शताब्दी तक बनवाया गया था. चीन की यह महान दीवार 2,300 से अधिक साल पुरानी है. यह दीवार दुनिया के सात अजूबों में गिनी जाती है.
Read More -
चाबहार बंदरगाह का भारत के लिए क्या महत्व है?
चीन, भारत को ”स्ट्रिंग्स ऑफ़ पर्ल्स प्रोजेक्ट”के जरिये भारत को चारों तरफ से घेरने की कोशिश कर रहा है. इसी के जबाब में भारत, ईरान के चाबहार बंदरगाह को विकसित करने के लिए 20 अरब डॉलर (करीब 1,363 अरब रुपए) की परियोजना शुरू करने के लिए 2015 में हस्ताक्षर कर चुका है. यह एक त्रिपक्षीय समझौता है जिसमे भारत और ईरान के साथ अफगानिस्तान भी शामिल है.
Read More -
सन 2019 तक विश्व की जीडीपी में सबसे अधिक योगदान करने वाले देश कौन होंगे
विश्व बैंक द्वारा इस वर्ष की शुरूआत में अनुमान लगाया गया कि 2017-2019 की अवधि में वैश्विक अर्थव्यवस्था की जीडीपी वृद्धि दर 2.8% रहने की संभावना है. लेकिन एक अहम् सवाल यह उठता है कि वास्तव में विकास कहाँ होगा? क्या यह विकास उन विकसित देशों में होगा जहाँ पर विकास दर 2% की स्थिर दर से बढ़ रही है या फिर उन विकसशील देशों में होगा जहाँ पर 7% से 8% की विकास दर होना कोई बड़ी बात नही है.
Read More -
विश्व के किन देशों में सबसे ज्यादा टैक्स लगता है?
हर देश अपनी अर्थव्यवस्था को चलाने के लिए अपने नागरिकों की आय पर, उत्पादन क्रियाओं और सेवाओं पर कर लगाता है. जब सरकार के पास कर इकठ्ठा हो जाता है तो वह इसका प्रयोग देश में आधारभूत सुविधाओं जैसे बिजली, पानी, शिक्षा, अस्पताल और सड़क बनाने में करता है ताकि लोगों के कल्याण में वृद्धि की जा सके.
Read More -
भारत में GST के लागू होने से चीन को क्या नुकसान होगा
चीन की सस्ती वस्तुएं भारत में बहुत बड़ी मात्रा में बेचीं जातीं हैं. ये वस्तुएं इतनी सस्ती होतीं हैं कि भारत के निर्माता इन चीनी निर्माताओं का मुकाबला नही कर पाते हैं. लेकिन GST लागू होने के बाद चीन के लिए मुसीबत पैदा होने वाली है क्योंकि अभी चीनी वस्तुएं एक प्रदेश से दूसरे प्रदेश में बिना किसी कर को चुकाए और रजिस्ट्रेशन किये भेजी जा सकतीं हैं लेकिन GST लागू होने के बाद ऐसा नही हो पायेगा.
Read More -
इज़राइल द्वारा प्रयुक्त उन्नत प्रौद्योगिकी की सूची
जब हम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, आविष्कार और वैज्ञानिक खोज की उपलब्धियों के बारे में सोचते हैं तो हमारे जेहन में केवल एक ही देश का नाम आता है और वह है इज़राइल। अगर दुसरे शब्दों में कहें तो इज़राइल प्रौद्योगिकी का माइटोकॉण्ड्रिया है। यहां हम सामान्य जागरूकता के लिए इज़राइल द्वारा उपयोग की जाने वाली नवीनतम तकनीकों की सूची दे रहे हैं।
Read More -
दुनिया भर में बोली जाने वाली भाषा परिवारों की सूची
भाषा संचार की विधि है, चाहे वह बोली के रूप में हो या लिखित रूप में हो, जिसमें संरचनाओं और परंपरागत तरीके से शब्दों का उपयोग शामिल है। एक अन्य तरीके से, हम यह कह सकते हैं कि भाषा एन्कोडिंग और डीकोडिंग जानकारी के लिए एक सांकेतिक प्रणाली है। संसार की सारी भाषाएं कुछ निश्चित भाषा परिवारों के संबंधित हैं क्योंकि उनका जन्म उन्हीं भाषा परिवारों से हुआ है। यहां हम सामान्य जागरूकता के लिए दुनिया भर में बोली जाने वाली भाषा परिवारों की सूची दे रहे हैं।
Read More -
जानें दुनिया के इन देशों में प्रति व्यक्ति कितना कर्ज है?
अब यह लेख इस बात की जानकारी करेगा कि यदि किसी देश का पूरा कर्ज चुकाना है तो उस देश के प्रति नागरिक को कितना धन देना होगा. OECD (एक संगठन) के सदस्य देशों में प्रति व्यक्ति ऋण 2007 के बाद से 2017 तक 5.9% की औसत वार्षिक दर से बढ़ गया है. जापान को अपना कर्ज चुकाने के लिए प्रति नागरिक 90,345 डॉलर की जरुरत है जो कि पूरे दुनिया में सबसे ज्यादा है. भारत को अपना पूरा कर्ज चुकाने के लिए हर भारतीय को 26000 रुपये देने होंगे.
Read More -
दुनिया की 9 ऐसी झीलें जिनके पानी का रंग गुलाबी है
दुनिया भर में कई प्रकार की झीलें पायी जाती हैं, जिनमें से कुछ खारे पानी की झीलें हैं तो कुछ मीठे पानी की झीलें हैं. यूँ तो पृथ्वी पर पाए जाने वाले अधिकांश झीलों का रंग नीला होता है, लेकिन क्याप आपने किसी ऐसी झील के बारे में सुना है जिसका रंग गुलाबी है. इस लेख में हम 9 ऐसी ही झीलों का विवरण दे रहे हैं, जिसका रंग गुलाबी है और यह दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में पायी जाती हैं.
Read More